Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रिक्स के विस्तार से विश्व शांति और विकास की शक्ति मजबूत होगी : शी चिनफिंग

August 25, 2023

ब्रिक्स के विस्तार से विश्व शांति और विकास की शक्ति मजबूत होगी : शी चिनफिंग

24 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में आयोजित 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की गई कि सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात, अर्जेंटीना, ईरान और इथियोपिया को आधिकारिक तौर पर ब्रिक्स परिवार का सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया गया। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि ब्रिक्स का यह विस्तार ऐतिहासिक है और विकासशील देशों के साथ एकजुट होने और सहयोग करने के ब्रिक्स देशों के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

यह अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की अपेक्षाओं को पूरा करता है और उभरते बाजार देशों और विकासशील देशों के सामान्य हितों को पूरा करता है। उन्होंने कहा कि यह विस्तार ब्रिक्स सहयोग के लिए एक नया प्रारंभिक बिंदु है, जो ब्रिक्स सहयोग तंत्र में नई जीवन शक्ति का संचार करेगा और विश्व शांति और विकास की शक्ति को और मजबूत करेगा। “ब्रिक्स” साल 2006 में शुरू किया गया एक अंतर्राष्ट्रीय सहयोग तंत्र है।

मौजूदा शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स में शामिल होने के लिए 20 से अधिक देशों ने आवेदन किया था, जो अंतरराष्ट्रीय मामलों में ब्रिक्स सहयोग तंत्र की जीवन शक्ति, आकर्षण और रणनीतिक मूल्य को प्रदर्शित करता है। शी चिनफिंग ने घोषणा की कि चीन ने कुल 4 अरब अमेरिकी डॉलर का एक वैश्विक विकास और दक्षिण-दक्षिण सहयोग कोष स्थापित किया है, और वैश्विक विकास पहलों को लागू करने के लिए 10 अरब अमेरिकी डॉलर का एक विशेष कोष लॉन्च करेगा।

साथ ही, चीन ब्रिक्स देशों की वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार उपलब्धियों के परिवर्तन के लिए भी सहायता प्रदान करेगा, और कृषि, पारिस्थितिकी और आपदा न्यूनीकरण में विभिन्न देशों की क्षमता के निर्माण का समर्थन करेगा। चीन महिलाओं के रोजगार और नवाचार सहित शिक्षा क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना जारी रखेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें