Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rampur में लोगों के लिए आफत बने पेड़ों को काटने का अभियान तेज

August 25, 2023

Rampur में लोगों के लिए आफत बने पेड़ों को काटने का अभियान तेज

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी) : घरों के आस-पास शुद्ध हवा और गर्मियों में छाया देने वाले पेड़ इस बरसात में लोगो के लिए आफत बने है। रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में सैकड़ो ऐसे पेड़ है जो भवनों को खतरा होने के कारण उन्हें काटने का कार्य तेज कर दिया गया है। वन मंडल रामपुर ने अब तक भवनों एवं लोगों के लिए खतरा बने करीब 70 पेड़ों को काट दिया है। जबकि करीब 70 पेड़ वन विभाग ने वन निगम को काटने के लिए दिया है। वन मंडल रामपुर के तहत तीन वन विश्राम गृह भारी बारिश से भू क्षरण होने के कारण खतरे में है जबकि वन वृत्त एवं मंडल मुख्याल परिसर में भी करीब सवा करोड़ का नुकसान हुआ है।

डीएफओ रामपुर विकल्प यादव ने बताया भारी बरसात से वन विभाग को भी काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि रामपुर वन वृत्त व मंडल मुख्यालय में ही एक करोड़ 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय व सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां भी लोगों के घरों के लिए खतरा बने बड़े पेड़ थे, वह करीब 65 से 70 पेड़ अब तक काट दिए गए हैं, करीब 70 पेड़ वन निगम को भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया रामपुर वन मंडल के अधीन दो-वन विश्राम गृह एवं एक इंस्पेक्शन हट को भी भारी बारिश से क्षति पहुंची है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें