Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

काशी में कल आएंगे सीएम योगी, आज से ही मंत्रियों का जमावड़ा शुरु

August 25, 2023

काशी में कल आएंगे सीएम योगी, आज से ही मंत्रियों का जमावड़ा शुरु

वाराणसी। काशी में हो रहे G-20 सम्मेलन में भाग लेने लिए शुक्रवार को केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इकट्ठा होना शुरु हो गया है। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी आएंगे। पुलिस प्रसाशन तैयारियों जुटा हुआ और सीएम की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट हो गया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय पर्यटन मंत्री किशन जी रेड्डी वाराणसी आएंगे। वहीं प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और पर्यटन व संस्कृति मंत्री और वाराणसी के प्रभारी जयवीर सिंह भी आएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शनिवार को वाराणसी आएंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम G-20 देशों के प्रतिनिधियों के भोज में शामिल हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें