Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Manimahesh दर्शन कर लौटते समय श्रद्धालु की मौत

August 25, 2023

Manimahesh दर्शन कर लौटते समय श्रद्धालु की मौत

भरमौर (महिंद्र पटियाल) : मणिमहेश दर्शन कर लौटते समय एक श्रद्धालु की मौत होने की खबर सामने आई है। मणिमहेश यात्रा पर गुजरात के तीन लोग निकले थे, जो की 24 अगस्त को मणिमहेश दर्शन कर वापिस पैदल लौट रहे थे। इस दौरान रात्रि धनछो-दुनाली के बीच रूके हुए थे जिसमें से गुरदीप सिंह पुत्र औंकार सिंह 3 आदित्या सोसायटी भोलव रोड वीच गुजरात उम्र 60 वर्ष की दिल का दौरा पडने से आकस्मिक मौत हो गई। भरमौर पुलिस को सूचना मिलते ही शुक्रवार को पुलिस घटनास्थल पर पंहुची व बयान कलमबद्ध करने के पश्चात शव को अपने कब्जे में लेकर व भरमौर हस्पताल लाया गया। शव का पोस्टमार्टम करने के पश्चात शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। खबर की पुष्टि डीएसपी चंबा जितेंद्र चौधरी द्वारा की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें