Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

मदुरै रेल हादसे को लेकर प्रियंका गांधी ने जताया दुख

August 26, 2023

मदुरै रेल हादसे को लेकर प्रियंका गांधी ने जताया दुख

नई दिल्लीः प्रियंका गांधी ने दुख जताते हुए कहा कि लखनऊ-रामेश्वरम ट्रेन में आग लगने के चलते कई यात्रियों की मृत्यु का दुखद समाचार मिला। सभी शोकसंतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर इस दुख की घड़ी में उन्हें साहस दें। प्रार्थना करती हूँ कि घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले। वहीं, तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मरने की खबर है और 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रेलवे सूत्रों ने बताया कि यह घटना लखनऊ-रामेश्वरम एक्सप्रेस में हुई। सूत्रों के मुताबिक सभी मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। प्रभावित कोच में कुल 55 यात्री थे। सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि खाना पकाने के प्रयास के दौरान आग भड़क गई। मदुरै से अग्निशमन कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें