Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैष्णव ने पश्चिम बंगाल में रेल परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

August 26, 2023

वैष्णव ने पश्चिम बंगाल में रेल परियोजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

 

कोलकाता: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल में रेलवे की परियोजनाओं में हुई प्रगति का जायजा लेने के लिए कोलकाता में एक समीक्षा बैठक की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पूर्वी रेलवे, दक्षिण-पूर्वी रेलवे, मेट्रो रेलवे और उत्तर-पूर्व सीमान्त रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य में शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति के बारे में वैष्णव को शुक्रवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहर के दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे वैष्णव कवि सुभाष स्टेशन से हेमंत मुखोपाध्याय स्टेशन तक कोलकाता मेट्रो की छठी लाइन का निरीक्षण भी करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें