Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लेघा में चौधरी बंसीलाल की जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

August 26, 2023

लेघा में चौधरी बंसीलाल की जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन

भिवानी: पूर्व सांसद व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी की 96वीं जयंती पर गोलागढ़ स्थित उनके स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद लेघा गांव में सुनील लेघा के संयोजन में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके 150 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया जिनका श्रुति चौधरी ने बेज लगाकर अभिनंदन किया। खास बात यह रही कि रक्तदान के लिए चार सौ से ज्यादा रक्तदानियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया लेकिन बाढ़सा एआईएमएस व भिवानी सरकारी अस्पताल से आई टीमों ने केवल डेढ़ सौ लोगों का रक्त लिया।

इस मौके पर श्रुति चौधरी ने कहा कि चौधरी बंसीलाल कि विकासपरक सोच के उनके राजनीतिक विरोधी भी कायल रहे हैं। इसलिए उन्हें आधुनिक हरियाणा का निर्माता कहा जाता है। हरियाणा के हर गांव तक पानी, सड़क, बिजली पहुँचाने के साथ नहरों का जाल बिछाने का कार्य चौधरी बंसीलाल की सूझबूझ की देन है। आज तक बड़े बुजुर्ग उनके किए कामों को याद करते हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी बंसीलाल ने कभी भी क्षेत्रीय भेदभाव नहीं किया यही वजह है कि उनका पूरे हरियाणा में मान सम्मान के साथ नाम लिया जाता है।

श्रुति चौधरी ने कहा कि साधारण किसान परिवार में जन्म लेने के बाद भी प्रदेश के मुख्यमंत्री से देश के रक्षा मंत्री बनने तक के मुकाम ने दिखा दिया कि चौधरी बंसीलाल कितने बुलंद हौसले रखते थे। उन्होंने कहा कि किरण चौधरी और उनका खुद का ये हमेशा प्रयास रहा है कि किसी भी वर्ग या क्षेत्र के कोई भेदभाव ना हो। उन्होंने कहा कि चौधरी बंसीलाल बेशक आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन हम उनकी सोच को आगे ले जाने के लिए दृढ़ संकल्प हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें