Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bharat Electronics Limited को 3,289 करोड़ रुपये के मिले ठेके

August 26, 2023

Bharat Electronics Limited को 3,289 करोड़ रुपये के मिले ठेके

 

बेंगलुरु: रक्षा क्षेत्र की नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) को जुलाई और अगस्त 2023 में (अब तक) 3,289 करोड़ रुपये के नए रक्षा और गैर-रक्षा ठेके मिले हैं। कंपनी ने बयान में कहा कि ये ठेके निचले स्तर के हल्के रडार, सोनार, आईएफएफ सिस्टम, सैटकॉम सिस्टम, ईओ/आईआर पेलोड, टीआरएम/डीटीआरएम, जैमर, एनक्रिप्टर, डेटा लिंक सिस्टम, फायर कंट्रोल सिस्टम, डायरेक्टेड एनर्जी सिस्टम के लिए रडार, सेमी रग्ड टेलीफोन एक्सचेंज, सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो और विभिन्न प्रकार के रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, एएमसी और कलपुर्जों की आपूर्ति के लिए हैं।

बीईएल ने बयान में कहा कि इनमें फ्लीट सपोर्ट जहाजों के लिए सीएमएस, संचार प्रणाली, ईडब्ल्यू सिस्टम और अन्य सेंसर की आपूर्ति के लिए हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड से शुक्रवार को मिला 1,075 करोड़ रुपये का ठेका भी शामिल है। कंपनी ने कहा, ये ठेके पहले मिल चुके 8,091 करोड़ रुपये के आर्डर के अतिरिक्त हैं। इसके साथ, बीईएल को वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक 11,380 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ से दुखद खबर, IED ब्लास्ट से डीआरजी के 3 जवान शहीद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें