नयी दिल्ली: जल शक्ति मंत्रालय ने लघु सिंचाई संबंधी छठी रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार देश में दो करोड़ 31 लाख से ज्यादा परियोजनाएं संचालित हो रही है और पांचवी गणना रिपोर्ट की तुलना में लघु सिंचाई योजनाओं में करीब सात प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मंत्रालय के अनुसार इनमें 94.8 प्रतिशत यानी दो करोड़ 19 लाख से ज्यादा भूजल परियोजनाएं हैं और शेष सतही जल योजनाएं हैं।
इस तरह की सबसे ज्यादा लघु सिंचाई परियोजनाएं उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक हैं और उसके बाद महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश तथा तमिलनाडु हैं जबकि सतही जल योजनाओं में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा और झारखंड में सबसे अधिक है। भूजल योजनाओं में खोदे गए कुएं, कम गहरे ट्यूबवेल, मध्यम ट्यूबवेल और गहरे ट्यूबवेल शामिल हैं। सतही जल योजनाओं में सतही प्रवाह और सर्फस लिफ्ट योजनाएं शामिल हैं।