Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हेमंत सरकार को बाबूलाल ने दी चुनौती , कहा- भ्रष्टाचार के ख़लिाफ़ बोलने पर जितना केस करवाना है,करवा लें

August 26, 2023

हेमंत सरकार को बाबूलाल ने दी चुनौती , कहा- भ्रष्टाचार के ख़लिाफ़ बोलने पर जितना केस करवाना है,करवा लें

दुमका: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर राज्य की हेमंत सरकार को चुनौती देते हुए आज कहा कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलने को लेकर उनके खिलाफ जितना केस करवाना है, करवा लें। मरांडी शुक्रवार को दुमका जिले के शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा उनके नेतृत्व में राज्य में पहली बार बनी भाजपा सरकार में राज्य के हजारों युवाओं को बस का मालिक बनाया था। इस बार भाजपा की सरकार बनाएं, यहां के स्थानीय लोगों को खान, खादान का मालिक बनाया जायेगा।

उन्होंने संथाली भाषा में बोलते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने इस राज्य को अलग राज्य का सौग़ात दिया। जिसे राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार ने संवारने का कार्य किया। लेकिन हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार से प्रदेश की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग़रीबों की चिंता करते हैं और हेमंत सोरेन दलालों, भ्रष्टाचारियों की चिंता करते हैं। हेमंत सोरेन ने पैसे कमाने में झारखंड को खोखला कर दिया। खदान एवं खनिज संपदा दिल्ली, मुंबई वालों को दे दिया। उन्होंने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनायें और झारखंड में भाजपा की सरकार बनायें, भाजपा स्थानीय को खदान का लीज देगी। पूँजी नहीं होने पर पूँजी भी देगी। यहाँ के लोग मज़दूर नहीं मलिक बनेंगे। उन्होंने कहा कि पहली सरकार में बस का मलिक बनाया था इस बार भाजपा की सरकार बनी तो खदान का मलिक स्थानीय लोग बनेंगे।

मरांडी ने कहा कि हेमंत वाली हिम्मत अपराधियों में दिख रहा है। अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपराध कर रहे हैं। जब तक प्रदेश में हेमंत सरकार है क़ानून राज और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने वाला नहीं है। हेमंत सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। भाजपा सरकार विकास के लिये जानी जाती है जबकि कांग्रेस, जेएमएम और राजद की सरकार का मतलब ही भ्रष्टाचार लूट,दलालों और बिचौलियों की सरकार है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में लूट मची है। राज्य में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इस लूट के ख़लिाफ़ बोलने पर हेमंत सोरेन ने उनके खिलाफ आधा दर्जन केस करवा दिया है। उन्होंने कहा कि जितना केस करवाना है करवा ले वे जेल से भी राज्य सरकार द्वारा मची लूट,झूठ और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें