Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय महिला टीम की एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में एक और बड़ी जीत 

August 27, 2023

भारतीय महिला टीम की एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में एक और बड़ी जीत 
नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मस्कट में एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में जापान पर 7-1 से जीत दर्ज की। भारत ने शुक्रवार को पहले मुकाबले में मलेशिया को 7-2 से हराया था। इस जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम ने शनिवार को आक्रामक शुरुआत की जिसमें फॉर्म में चल रही महिमा चौधरी ने सातवें मिनट में गोल कर अपनी टीम को आगे कर दिया। उन्होंने 30वें मिनट में दूसरा गोल किया।  भारत के लिए अन्य गोल अक्षता धेकाले ने आठवें, मरियाना कुजुर ने 12वें, ज्योति ने 23वें, मोनिका दिप्पी टोप्पो ने 27वें और अजमिना कुजुर ने 30वें मिनट में किये।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें