Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें भारतीय और विश्व के इतिहास से जुडी बेहद चौंका देने वाली घटनाएं

August 27, 2023

जानें भारतीय और विश्व के इतिहास से जुडी बेहद चौंका देने वाली घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1604-अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई।
1781-हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1870- भारत के पहले मज़दूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।
1939-जेट ईधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।
1976-भारतीय सशस्त्र सेना की प्रथम महिला जनरल मेजर जनरल जी अली राम मिलिट्री नर्सिंग सेवा की निदेशक नियुक्त हुई।
1976-भारतीय पार्श्वगायक मुकेश का निधन
1979-आयरलैंड के समीप एक नौका विस्फोट हुआ।
1985-नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलटा गया तथा जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।
1990-वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।
1991-मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
1993-भारतीय महिला तलवारबाज़ सी. ए. भवानी देवी का जन्म।
1999-सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।
2003-60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
2004-वित्तमंत्री शौकत अजीज पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री चुने गये।
2006-भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी का निधन।
2008-सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश ए.के. माथुर को सशस्त्र बल ट्रिब्यूनल का पहला अध्यक्ष बनाया गया।
2009-बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष सुश्री मायावती को पुनः अध्यक्ष पद पर तीसरी बार चुन लिया गया। उल्लेखनीय है कि दल के संस्थापक कांशीराम के उपरान्त वे लगातार इस पद पर बनी हुई हैं।
2010-कोंकणी साहित्य के सबसे मजबूत स्तंभ रवीन्द्र केलकर का निधन।
2013-उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो धार्मिक समुदायों के बीच दंगे भड़के।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें