Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ्लोरिडा के स्टोर में श्वेत हमलावर ने की गोलीबारी, तीन अश्वेत लोगों की मौत

August 27, 2023

फ्लोरिडा के स्टोर में श्वेत हमलावर ने की गोलीबारी, तीन अश्वेत लोगों की मौत

जैकसनविले: अमेरिका के फ्लोरिडा में जैकसनविले के एक स्टोर में शनिवार को एक श्वेत व्यक्ति ने गोलीबारी कर तीन अश्वेत लोगों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। स्थानीय शेरिफ ने इस हमले को ‘‘नस्लवाद से प्रेरित’’ बताया है।शेरिफ टी के वाटर्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘उसे (हमलावर को) अश्वेत लोगों से नफरत थी। इस बात का कोई साक्षय़ नहीं है कि हमलावर किसी बड़े समूह का हिस्सा था।’’वाटर्स ने बताया कि हमलावर ने ‘डॉलर जनरल स्टोर’ में हमला करने के लिए एक पिस्तौल और एक एआर-15 अर्धस्वचालित राइफल का इस्तेमाल किया।

गोलीबारी अपराह्न् दो बजे से ठीक पहले एडवर्ड वाटर्स यूनिर्विसटी के पास एक डॉलर जनरल में हुई। एडवर्ड वाटर्स यूनिर्विसटी ऐतिहासिक अश्वेत यूनिर्विसटी है। हमलावर ने एक पत्र छोड़ा है, जिसके आधार पर जांचकर्ताओं का मानना है कि उसने जैकसनविले में एक वीडियो गेम प्रतियोगिता के दौरान एक अन्य बंदूकधारी द्वारा किए गए हमले की घटना के पांच साल पूरे होने के मौके पर गोलीबारी की। उस हमले में भी बंदूकधारी ने दो लोगों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।

शेरिफ वाटर्स ने बताया कि हमलावर पड़ोसी क्ले काउंटी से आया था और हमले से कुछ समय पहले अपने पिता को एक संदेश भेजा था जिसमें लिखा था कि वह अपना कंप्यूटर देखें। उन्होंने बताया कि हमलावर के पिता को कंप्यूटर पर कुछ लेख मिले और परिवार ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, लेकिन गोलीबारी इससे पहले ही शुरू हो चुकी थी।इस हमले ने अश्वेत अमेरिकियों को निशाना बनाकर अतीत में किए गए हमलों की दुखद यादों को ताजा कर दिया है और इससे समुदाय में भय पैदा होने की आशंका है। इससे पहले 2022 में न्यूयॉर्क के बफेलो में एक श्वेत हमलावर ने अश्वेतों को निशाना बनाकर किए हमले में 10 लोगों की हत्या कर दी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें