Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Indian Oil ने सैलिब्रिटी शैफ Sanjeev Kapoor को ब्रांड एम्बैसडर बनाकर पाक कला के अनुभव को बढ़ाया

August 28, 2023

Indian Oil ने सैलिब्रिटी शैफ Sanjeev Kapoor को ब्रांड एम्बैसडर बनाकर पाक कला के अनुभव को बढ़ाया

 

नई दिल्ली : इंडियन ऑयल ने गर्व से अपने इनोवेटिव इंडेन एक्सट्रातेज एलपीजी ब्रांड के लिए ब्रांड एम्बेसडर के रूप में प्रसिद्ध सैलिब्रिटी शैफ संजीव कपूर के साथ अपने सहयोग की घोषणा की। यह घोषणा बेंगलूर में प्रतिष्ठित इंडेन एक्स्ट्रातेज होटलियर हार्मनी मीट में की गई, जो पाक उत्क्षष्टता और उद्योग अंतदृष्टि का संगम है।

इस कार्यक्रम में शैफ संजीव कपूर के साथ नए एक्सट्रातेज टीवी विज्ञापन का अनावरण किया गया, जिन्होंने पाक नवाचार और दक्षता के लिए इंडियन ऑयल की प्रतिबद्धता की सराहना की। कपूर ने लागत-कुशल समाधान बनाने के लिए कंपनी के समर्पण की सराहना की, जो व्यावसायिक संचालन को बढ़ाने के साथ-साथ एलपीजी का संरक्षण करता है, जिससे ग्राहकों की बढ़ती अपेक्षाओं को पूरा किया जा सके।

इंडियन ऑयल के निदेशक (विपणन) सतीश ने संजीव कपूर, के शैलेन्द्र, कार्यकारी निदेशक (एलपीजी)-एचओ, पी गुर प्रसाद, कार्यकारी निदेशक और कर्नाटक में इंडियन ऑयल के राज प्रमुख, और संदीप शर्मा, कार्यकारी निदेशक (कॉपोर्रेट संचार और ब्रांडिंग), एचओ की उपस्थिति में इंडेन एक्सट्राटेज एलपीजी ब्रांड के लिए बिल्कुल नए वीडियो विज्ञापन का अनावरण किया।

ये भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ से दुखद खबर, IED ब्लास्ट से डीआरजी के 3 जवान शहीद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें