Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंचकुला में रोडरेज की घटना, डॉक्टर को कार के बोनट पर 50 मीटर तक घसीटा

August 28, 2023

पंचकुला में रोडरेज की घटना, डॉक्टर को कार के बोनट पर 50 मीटर तक घसीटा

पंचकुला : पंचकुला में शनिवार को रोड रेज की एक घटना में एक डॉक्टर को कार के बोनट पर करीब 50 मीटर तक घसीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जांच अधिकारी रवि दत्त ने घटना की जानकारी देतेहुए बताया कि, “पंचकूला के सेक्टर 8 के ट्रैफिक जंक्शन में एक कार ने डॉ. गगन की गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन वह उससे टकरा गई। टक्कर के बाद डॉक्टर कार रोकना चाहते थे। जब वह बातचीत करने गए कार में सवार लोगों ने उसे बोनट पर उठाकर करीब 50 मीटर तक घसीटा। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है।”

घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं डॉ. गगन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया। पंचकुला पुलिस ने डॉ. गगन की शिकायत, वायरल वीडियो और वहां लगे सीसीटीवी के आधार पर कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें