Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला में एक बार फिर से बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी से लोगों में डर का माहौल

August 28, 2023

अंबाला में एक बार फिर से बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी से लोगों में डर का माहौल

अंबाला में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला है। अचानक आसमान में काले बादल छाए और तेज आंधी और तेज बारिश शुरू हुई। बारिश से एक बार फिर मौसम सुहावना हुआ है। भीषण गर्मी से लोगो को राहत मिलीहै। हालाँकि बारिश ने एक बार फिर लोगों के मन में डर पैदा कर दिया क्योंकि पहले से ही बाढ़ की मार झेल रहे लोगों को अब बारिश डराने लगी है। बारिश इतनी तेज थी की कईं जगह बारिश और आधी के कारण पेड़ और शेड तक उड़ गए। बारिश के कारण जल भराव के साथ साथ किसानों की फसलों को नुकसान भी हो सकता है।

अंबाला में एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस के ऊपर लोहे का शेड गिर गया और ऑफिस को तहस नहस कर दिया। हालत ये थे की लोहे के एंगल ने ऑफिस की छत को बुरी तरह से फाड़ दिया और ऑफिस में रखा सामान भी क्षति ग्रस्त हो गया। गनीमत रही की उस समय ऑफिस में को मौजूद नहीं था नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं ऑफिस के बाहर सब्जी के रेहड़ी लगाने वाले दो लोग सेड की चपेट में आकर घायल हो गए। लोहे का एंगल तराजू के बीच में से फाड़कर दूसरी तरफ निकल गया अगर किसी व्यक्ति के ऊपर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं ट्रांसपोर्ट ऑफिस के मालिक ने शेड को अवैध बताते हुए शेड के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराने की बात कही है वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच करवाई में जुट गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है की बारिश अब नहीं चाहिए थी लेकिन तेज बारिश एक बार फिर से हमे डरा रही है। पहले भी बाढ़ में बहुत नुकसान हुआ है और अब फिर से तेज बारिश होने लगी है तो मन में डर है ! वहीं किसान भी बारिश से डरे हुए नजर आ रहे है क्योंकि पहले ही बाढ़ से फैसले खराब हुई है और अब एक बार फिर से तेज बारिश उनकी फसलों को खराब कर देगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें