Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

कानपुर से नाराज होकर भागी दो किशोरियों से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म

August 28, 2023

कानपुर से नाराज होकर भागी दो किशोरियों से ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म

उप्रः कुछ दिन पहले कानपुर से नाराज होकर दो किशोरी भाग कर वाराणसी पहुंच गई थी। इसके बाद वहां के एक होटल में उनके साथ दरिंदगी हुई। इसके बाद कानपुर की नौबस्ता पुलिस ने किशोरियों को बरामद किया है। पूरे मामले की छानबीन करने पर पता चला कि दोनों किशोरियां वाराणसी गई थीं, जहां आटो चालकों ने उन्हें झांसा देकर उनसे दुष्कर्म किया।

किसी तरह एक किशोरी ने भागकर घर पहुंच परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दूसरी किशोरी को भी बरामद कर लिया। पुलिस एक आरोपी व होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर देर रात शहर लेकर पहुंची। बता दें कि नौबस्ता की दो किशरियां परिजन हाईस्कूल और कक्षा 9 की दो छात्राएं परिजनों से नाराज होकर बीती 24 अगस्त को घर से चली गई थीं। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी कि रविवार को सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर एक किशोरी को अकेला घूमता देखकर जीआरपी ने पूछताछ की।

सुल्तानपुर पुलिस ने नौबस्ता पुलिस से संपर्क किया। तब नौबस्ता पुलिस पहले सुल्तानपुर और बाद में वाराणसी पहुंची। पुलिस को पूछताछ के दौरान किशोरियों ने बताया कि वाराणसी में आटो चालक उन्हें झांसे में लेकर होटल ले गए, जहां आरोपियों ने दोनों से दुष्कर्म किया। एसीपी अभिषेक पांडेय ने 24 अगस्त को नौबस्ता थानाक्षेत्र से दो किशोरियां लापता हुई थीं। किशोरियों से दुष्कर्म करने वाले आरोपित और उन्हें होटल का कमरा देने वाले होटल मैनेजर धीरज गुप्ता को गिरफ्तार कर शहर लाया गया है। फरार आरोपी आरिफ की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें