Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के NCR क्षेत्र की फैक्ट्रियों में जनरेटर चलाने की मिल सकती है अनुमति, प्रदेशभर के उद्योग लम्बे समय से कर रहे हैं मांग

August 28, 2023

हरियाणा के NCR क्षेत्र की फैक्ट्रियों में जनरेटर चलाने की मिल सकती है अनुमति, प्रदेशभर के उद्योग लम्बे समय से कर रहे हैं मांग

हरियाणा : ग्रेप पीरियड के दौरान हरियाणा के एनसीआर क्षेत्र की फैक्ट्रीयों में जनरेटर चलाने की अनुमति मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण अग्रवाल ने बताया कि हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड ने केंद्रीय मंत्री को प्रस्ताव भेजा है कि जितने घंटे बिजली का कट हो इतने घंटे जनरेटर चलाने की अनुमति उद्योगपतियों को मिले। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बाल कृष्ण गर्ग ने उद्योगपतियों को सरकार द्वारा उद्योगों के विकास के लिए दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी अवगत करवाया । उन्होंने कहा कि व्यापारियों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा क्षतिपूर्ति योजना और बीमा योजना शुरू की गई है, जो बेहद लाभकारी है। यहां उन्होंने उद्योगपतियों की समस्याएं भी सुनी और जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन भी उद्योगपतियों को दिया।

हम आपको बता दें कि फिलहाल पर्यावरण प्रदूषण के मद्दे नजर ग्रेप पीरियड में डीजल जनरेटर पर बैन लगा हुआ है। जिसकी वजह से उद्योगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। प्रदेश भर के उद्योग लंबे समय से यह मांग कर रहे हैं। अगर उद्योगों को जनरेटर चलाने की अनुमति मिलती है तो यह हरियाणा के उद्योगों के लिए बेहद राहत भरी खबर साबित होगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें