Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Glenn Maxwell द.अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर

August 28, 2023

Glenn Maxwell द.अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर

 

डरबन: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से पहले कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है। टखने में चोट के चलते ग्लेन मैक्सवेल टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आगाज 30 अगस्त से होगा।

इस बीच प्रशिक्षण सत्र के दौरान मैक्सवेल चोटिल हो गए और उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा। मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में मैथ्यू वेड की एंट्री हुई है।ऑस्ट्रेलियाई टीम को उम्मीद है कि मैक्सवेल वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट होकर टीम में वापसी करेंगे।

राष्ट्रीय चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने कहा कि मैक्सवेल के चोट के इतिहास को देखते हुए उनके साथ कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा, जिसमें उनके पैर की गंभीर चोट भी शामिल है। डोडेमाइड को भरोसा है कि मैक्सवेल अगले महीने के अंत में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज के दौरान टीम में लौट आएंगे और विश्व कप के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

डोडेमाइड ने कहा, ‘हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते, क्योंकि ग्लेन अगले सप्ताह किसी भी स्थिति में घर जा रहे थे। हम ग्लेन की रिकवरी पर नजर रखेंगे, ताकि वह विश्व कप से पहले भारत में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहें।‘ टी-20 सीरीज बुधवार से डरबन में शुरू हो रही है और सभी तीन मैच पांच दिनों तक एक ही शहर में खेले जाएंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें