Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

फर्जी पुलिसकर्मी बन लोगों से करता था ठग्गी, पुलिस ने किया काबू

August 28, 2023

फर्जी पुलिसकर्मी बन लोगों से करता था ठग्गी, पुलिस ने किया काबू

पटियाला : फर्जी पुलिस बनकर लोगों से ठगी करने वाले एक युवक को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसका नाम युवराज सिंह बताया जा रहा है, जो कि पटियाला जिले के सन्नूर के विश्वपुरा गांव का रहने वाला है। आरोपी युवक ने नकली सिपाही की वर्दी बना रखी थी। वह अक्सर नकली वर्दी पहनकर फेरीवालों को डराता धमकाता था और उनसे पैसे वसूलता था।

आरोपी युवराज सिंह पर सुनाम के एक थाने में फर्जी पुलिसकर्मी का मामला भी दर्ज है। आज भी पटियाला के कोतवाली थाने की पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को धमका रहा है। जब असली पुलिस मौके पर पहुंची तो नकली पुलिस की वर्दी पहने धमकी देने वाला युवक भागने की कोशिश कर रहा था, वहीं पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें