Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मुझे कुछ नहीं बनना, हमलोग सबको एकजुट कर रहे : Nitish Kumar

August 28, 2023

मुझे कुछ नहीं बनना, हमलोग सबको एकजुट कर रहे : Nitish Kumar

पटनाः विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को एकबार फिर दोहराया कि उन्हें कुछ नहीं बनना। उन्होंने कहा कि हमलोग सबको एकजुट कर रहे हैं। पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान आईएनडीआईए (इंडिया) गठबंधन में संयोजक बनाए जाने के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बराबर कह रहे हैं कि हमको कुछ नहीं बनना है। दूसरे लोगों को बनाया जाएगा। हमारी कोई इच्छा नहीं है। हम सबको एकजुट करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, कि ‘हमको कुछ व्यक्तिगत नहीं चाहिए। हम सबका हित चाहते हैं इसलिए कभी ये सब मत सोचिए कि हम व्यक्तिगत कुछ चाहते हैं। हमलोग तो सबको एकजुट कर रहे हैं।‘ विपक्षी दलों की अगली बैठक मुंबई में होनी है। माना जा रहा है कि इस बैठक में संयोजक के नाम की घोषणा की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी द्वारा भारत को असली आजादी 1977 में जेपी आंदोलन के बाद मिलने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन लोगों की किसी बात पर हम ध्यान ही नहीं देते हैं। देश को आजादी कब मिली है। ये सबको मालूम है। उन्होंने कहा कि जिनको आजादी के बारे में नहीं मालूम है, इसका मतलब वो कितना ई-लीगल है। उन सब का कोई वैल्यू नहीं है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें