Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

RAI का G20 के दौरान दुकानें, मॉल, रेस्तरां बंद रखने के फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह

August 29, 2023

RAI का G20 के दौरान दुकानें, मॉल, रेस्तरां बंद रखने के फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह

 

नई दिल्ली : रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (आरएआई) ने दिल्ली सरकार से जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 8-10 सितंबर तक खुदरा दुकानों, मॉल और रेस्तरां के लिए पूर्ण बंदी के फैसले पर पुर्निवचार करने का आग्रह किया है। आरएआई ने सोमवार को बयान में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान खुदरा स्टोर, मॉल और रेस्तराओं को पूर्ण रूप से बंद रखने के फैसले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम अंतर्राष्ट्रीय आगंतुकों को भारत के अद्वितीय खरीदारी और खानपान के अनुभव से वंचित कर देगा। आरएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कुमार राजगोपालन ने कहा, खुदरा व्यापार, दिल्ली की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग है।

ये भी पढ़ें : IPL के बीच बड़ी खबर, मित्तल फैमिली ने 15,000 करोड़ से ज्यादा में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें