Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढक़र 82.61 पर पहुंचा 

August 29, 2023

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढक़र 82.61 पर पहुंचा 
मुंबई: विदेश में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे बढक़र 82.61 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।
दूसरी ओर विदेशी कोषों की निकासी ने रुपये की बढ़त सीमित की। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.58 पर खुला, और फिर 82.62 के निचले स्तर पर आ गया। खबर लिखे जाने तक यह डॉलर के मुकाबले 82.61 पर था, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की बढ़त दर्शाता है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे बढक़र 82.63 पर बंद हुआ था। इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत घटकर 103.85 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.05 प्रतिशत गिरकर 84.38 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,393.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें