Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रयागराज में 10वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या

August 29, 2023

प्रयागराज में 10वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या

हत्या के विरोध में लोगों ने क्या सड़कें जाम
उप्रः प्रयागराज में एक 10वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया। यह घटना सोमवार को हुई जब 16 वर्षीय लड़का अपनी चचेरी बहन, जो उसी कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है, के साथ कॉलेज से लौट रहा था। इसके बाद हत्या को लेकर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम हंगामा शुरू कर दिया।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने समझा-बूझाकर मामला शांत कराया। वहीं जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि पीड़ित अपनी बहन के साथ घर लौट रहा था, आरोपी ने कथित तौर पर टिप्पणी की और उसकी बहन को परेशान किया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

हालांकि, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उत्पीड़न की अफवाहें गलत फैलाई गईं और यह घटना छात्रों के बीच विवाद का बताया जा रहा है। इसके बादा घटना से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है और उन्होंने विरोध में सड़कें जाम कर दीं। बढ़ती अशांति के कारण दुकानें बंद कर दी गईं। देर शाम तक हंगामा जारी रहा, जिसके चलते पुलिस को मौके पर फोर्स तैनात करनी पड़ी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें