Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा सरकार का रक्षा बंधन पर बहनों के लिए बड़ा तोहफा,किया रोडवेज में मुफ्त सफर का एलान

August 29, 2023

हरियाणा सरकार का रक्षा बंधन पर बहनों के लिए बड़ा तोहफा,किया रोडवेज में मुफ्त सफर का एलान

अंबाला(कृष्ण बाली): इस रक्षा बंधन पर हरियाणा सरकार ने बहनोंको एक बड़ा तोहफा दिया है। आपको बता दें कि,रक्षा बंधन पर 29 तारीख दोपहर 12 बजे से 30 तारीख रात 12 बजे तक महिलाओं के लिए हरियाणा रोडवेज में मुफ्त सफर का एलान किया गया है ताकि बहन अपने भाई को राखी बांधने के लिए जा सके।

महिलाओं के साथ एक 15 साल तक का बच्चा भी फ्री में सफर कर सकता है। हरियाणा सरकार के इस फैसले से महिलाए बड़ी खुश है और वो हरियाणा सरकार का इसके लिए धन्यवाद भी कर रही है। महिलाओं का कहना है की अगर कोई बहन अपने भाई को राखी बांधने नहीं भी जा सकती थी तो वो अब इस फैसले के बाद जा पाएगी।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें