Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर Tata Motors उत्साहित, ईवी कारोबार के लिए नयी ब्रांड पहचान की पेशकश

August 29, 2023

इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर Tata Motors उत्साहित, ईवी कारोबार के लिए नयी ब्रांड पहचान की पेशकश

 

नई दिल्ली: टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने मंगलवार को एक नयी ब्रांड पहचान की पेशकश की। कंपनी 2026 तक दस नए बैटरी आधारित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पेश करने की तैयारी कर रही है। टाटा मोटर्स की इकाई टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने एक बयान में कहा कि उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग के साथ ईवी की पेशकश बढ़ रही है और ऐसे में ग्राहक एक बेहतरीन अनुभव चाहते हैं।

बयान में कहा गया कि कंपनी के इलेक्ट्रिक व्यवसाय के लिए नयी ब्रांड पहचान ‘टाटा डॉट ईवी’ पेश की गई है, जो इलेक्ट्रिक भविष्य की ओर बढ़ने के लिए एक सामूहिक पहल की दिशा में उठाया गया कदम है। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विपणन, बिक्री और सेवा रणनीति प्रमुख विवेक श्रीवत्स ने कहा कि कंपनी ‘टाटा डॉट ईवी’ के साथ एक नए युग में प्रवेश कर रही है।

उन्होंने कहा, ”इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए हमारी नयी ब्रांड पहचान स्वच्छ ऊर्जा गतिशीलता समाधानों को अपनाने में तेजी लाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। उन्होंने बताया कि चार-पहिया ईवी खंड में कंपनी की 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

ये भी पढ़ें : IPL के बीच बड़ी खबर, मित्तल फैमिली ने 15,000 करोड़ से ज्यादा में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें