Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कारोबारी सुगमता के लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच UPI पर शुरुआती चर्चा

August 30, 2023

कारोबारी सुगमता के लिए भारत और न्यूजीलैंड के बीच UPI पर शुरुआती चर्चा

 

नई दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए यूनिफाइड पेमैंट इंटरफेस (यूपीआई) पर शुरुआती चर्चा कर रहे हैं। वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन के लिए न्यूजीलैंड में यूपीआई की शुरुआत पर विचार किया जा रहा है। दोनों देश न्यूजीलैंड से लकड़ी के लट्ठों के आयात की अनुमति देने के तरीकों पर भी विचार कर रहे हैं।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निर्यात विकास मंत्री डेमियन ओ ‘कॉनर के बीच सोमवार को यहां द्विपक्षीय बैठक के दौरान इन मुद्दों पर चर्चा हुई। मंत्रालय ने बयान में कहा, मंत्रियों ने यूनिफाइड पेमैंट इंटरफेस (यूपीआई) प्रणाली के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) और पेमैंट्स न्यूजीलैंड के बीच आरभिक चर्चा का स्वागत किया और इस बात पर सहमति जताई कि दोनों पक्षों को इस मुद्दे पर विचार-विमर्श जारी रखना चाहिए।

वे इस बात पर सहमत हुए कि न्यूजीलैंड में यूपीआई की शुरुआत से दोनों देशों के बीच व्यापार करना सुगम होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), भूटान और नेपाल पहले ही यूपीआई भुगतान प्रणाली को अपना चुके हैं।

ये भी पढ़ें : होटल सील करने पहुंची टीम, दिखाए ये दस्तावेज, लौटे अधिकारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें