Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अब 100 साल के लिए डोमेन बेच रहा है: WordPress

August 30, 2023

अब 100 साल के लिए डोमेन बेच रहा है: WordPress

 

नई दिल्ली : वैब सामग्री प्रबंधन प्रणाली वर्डप्रैस डॉट कॉम ने उन लोगों के लिए 100 साल की योजना पेश की है जो जीवन भर के लिए अपनी ऑनलाइन विरासत को सुरक्षित रखना चाहते हैं। लगभग 20 वर्षों से चल रहे वर्डप्रैस ने कहा कि यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है जो अपनी डिजीटल उपस्थिति के लिए सर्वोत्तम सुरक्षा और लंबा समय चाहते हैं।

कंपनी ने कहा कि यह उन परिवारों के लिए है जो अपनी डिजीटल संपत्ति- कहानियां, तस्वीरें, ध्वनियां और वीडियो को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करना चाहते हैं और ऐसे संस्थापकों के लिए जो अपनी कंपनी के अतीत, वर्तमान और भविष्य की रक्षा और दस्तावेजीकरण करना चाहते हैं। यह योजना उनके लिए जो जीवन भर के लिए अपनी ऑनलाइन विरासत को सुरक्षित रखना चाहते है।

ये भी पढ़ें : होटल सील करने पहुंची टीम, दिखाए ये दस्तावेज, लौटे अधिकारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें