Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीमारी के कारण एशिया कप से बाहर बांग्लादेशी विकेटकीपर लिटन दास

August 30, 2023

बीमारी के कारण एशिया कप से बाहर बांग्लादेशी विकेटकीपर लिटन दास

 

ढाका: बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास बीमारी के कारण बुधवार को एशिया कप से बाहर हो गए जिससे श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच से पूर्व उनकी टीम को करारा झटका लगा। दास वाइरल बुखार से उबर नहीं सके जिसकी वजह से श्रीलंका नहीं जा पाये। बांग्लादेश का सामना पहले मैच में श्रीलंका से होना है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह 30 वर्ष के विकेटकीपर बल्लेबाज अनामुल हक बिजॉय को टीम में शामिल किया है जो बुधवार को टीम से जुड़ेंगे। बोर्ड की राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष मिन्हाजुल अबेदिन ने कहा ,‘‘ अनामुल ने घरेलू क्रिकेट में रन बनाये हैं और हमने बांग्लादेश टाइगर्स कार्यक्रम में उनका प्रदर्शन देखा है। लिटन के उपलब्ध नहीं होने से उन्हें मौका दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें