Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रक्षाबंधन पर बहनों ने NCSC अध्यक्ष Vijay Sampla की कलाई पर बांधी राखी

August 30, 2023

रक्षाबंधन पर बहनों ने NCSC अध्यक्ष Vijay Sampla की कलाई पर बांधी राखी

होशियरपुर : रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर विजय सांपला के निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्त्ता बहनों ने विशेष रूप से उपस्थित होकर विजय सांपला की कलाई पर राखी बांध कर इस त्यौहार को मनाया।

इस अवसर पर विजय सापला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को का धन्यवाद दिया जिन्होंने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर घरेलू गैस सिलेंडर पर ₹200 सस्ता करके बहनों को राखी का तोहफा दिया। सांपला ने कहा की मोदी जी का बहनों के प्रति प्यार और गंभीर सोच ही है की इस त्यौहार पर गृहणीयों की चिंता करते हुए यह तोहफा दिया है।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री नीति तलवाड़ ने इस अवसर पर बहनों की ओर से भारत सरकार आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया और सभी को इस त्यौहार की हार्दिक बधाई और भाइयों को बहनों के प्रति अपना कर्तव्य निभाते हुए देश की उन्नति में अपना योगदान देने के लिए आह्वान किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से नीति तलवाड़, सर्वजीत कौर, पूजा वशिष्ठ, सुरजीत कौर सैनी, गुरविंदर कौर,सोनू शर्मा, सोनिया तलवाड़, कमलप्रीत कौर, अमनप्रीत कौर, प्रिया सैनी, कृष्णा थापर, कुलदीप कौर, उषा किरण सूद, शिवानी तलवार, आदि उपस्थित रहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें