Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रियंका गांधी 10 सितंबर से पहले हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगी दौरा

August 30, 2023

प्रियंका गांधी 10 सितंबर से पहले हिमाचल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगी दौरा

शिमला (गजेंद्र) : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव व वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी संभवत दस सितंबर से पहले हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगी। वह आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दुख-दर्द सांझा करेंगी। प्रियंका गांधी पहले भी तीन बार हिमाचल प्रदेश में आई त्रासदी के दौरान आने की कोशिश कर चुकी हैं, लेकिन खराब मौसम और रेड अलर्ट घोषित होने के कारण वह नहीं आ सकीं।

बीते 21 अगस्त को प्रियंका के सोलन पहुंचने का कार्यक्रम तय हो गया था। उनकी सुरक्षा एवं सहयोगी टीम 20 अगस्त को सोलन पहुंच गई थीं। प्रियंका को भी दिल्ली से रवाना होना था, लेकिन 21 अगस्त को बारिश का रेड अलर्ट होने की वजह से उन्हें कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। अब प्रियंका गांधी का हिमाचल आने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। वह प्रदेश में आकर भारी बारिश व बादल फटने से हुए नुकसान का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगी। प्रियंका गांधी का हिमाचल प्रदेश से गहरा नाता है। वह समय-समय पर हिमाचल प्रदेश आकर लोगों से मिलती रहती हैं। प्रदेश के विकास को गति देने में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप में उनका योगदान रहता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें