Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

PhonePe ने लॉन्च किया स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म

August 31, 2023

PhonePe ने लॉन्च किया स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म

बेंगलरु: डिजिटल भुगतान सहित फिनटेक सेवायें देने वाली कंपनी फोनपे ने आज अपनी सहयोगी कंपनी वेल्थ ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ स्टॉक ब्रोकिंग में कदम रखा है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि उसने शेयर (डॉट) मार्किट के ज़रिए स्टॉक ब्रोकिंग में नई शुरुआत की है। शेयर (डॉट) मार्किट पर डिस्काउंट ब्रोकिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही, बाज़ार के उतार-चढ़ाव की जानकारी, आंकड़े आधारित शोध वेल्थबास्केट और आसानी से इस्तेमाल किया जा सकने वाला तकनीक से जुड़ा मंच मिलेगा। निवेशकों और व्यापारियों को इस वेब प्लेटफॉर्म पर शानदार अनुभव मिलेगा। स्टॉक खरीदने, इंट्रा डे ट्रेडिंग, क्यूरेटेड वेल्थबॉस्केट और म्युचुअल फंड जैसे सभी विकल्पों के लिए यह बेहतरीन जगह है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें