Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्लू एनर्जी मोटर्स को कॉनकोर से मिला 100 एलएनजी ट्रक का आर्डर

August 31, 2023

ब्लू एनर्जी मोटर्स को कॉनकोर से मिला 100 एलएनजी ट्रक का आर्डर

मुंबई: वाहन निर्माता ब्लू एनर्जी मोटर्स ने कहा है कि उसे कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (कॉनकोर) से 100 एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) ट्रक की आपूर्ति का आर्डर मिला है। यह जानकारी कंपनी के सूत्रों ने दी। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि यह आर्डर देश में स्वच्छ ईंधन पर आधारित ट्रक परिवहन के क्षेत्र में ब्लू एनर्जी मोटर्स की महत्वपूर्ण भूमिका का एक नमूना है। कॉनकोर रेलवे मंत्रालय के तहत आने वाला एक नवरत्न सार्वजनिक उपकरण है, जो देश भर में मल्टीमोडल (रेल, ट्रेक) कंटेनर लॉजिस्टिक सेवा प्रदान करने वाली बड़ी कंपनी है।

कॉनकोर अपने कारोबार को स्वस्थ रूप से चलाने और उसमें कार्बन उत्सर्जन का स्तर कम करने के प्रयास में एलएनजी ईंधन वाले ट्रकों का इस्तेमाल करने जा रही है। कॉनकोर का यह निर्णय हानिकारक गैसों का उत्सर्जन कम करने की उसकी प्रतिबद्धता और जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने के सरकार के वृहद लक्ष्यों के साथ कंपनी के प्रयास के जोड़ने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें : होटल सील करने पहुंची टीम, दिखाए ये दस्तावेज, लौटे अधिकारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें