
अमृतसर: जिले के अजनाला तहसील के दीनेवाल गांव में बीते दिन एक नाबालिग लड़की को एक तरफा प्यार के चक्कर में सिरफरे आशिक ने गोली मार दी. जिसे आज पुलिस ने 32 बोर पिस्तौल के साथ अजनाला के गांव अलीवाल के सरकारी स्कूल से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। फ़िलहाल उसका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस संबंध में पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि आरोपी अलीवाल गांव के स्कूल में घायल अवस्था में पड़ा है, जहां पता चला कि उसने खुद को गोली मार ली है लेकिन गोली पेट में लगन के बाद निकल गई थी। उसे घटना में प्रयुक्त पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका इलाज सिविल अस्पताल अजनाला में चल रहा है और जल्द ही बयान लेकर घटना के समय उसके साथ अज्ञात व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...