Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटे द्वारा किए हमले में घायल पिता की ईलाज दौरान मौत, मामला दर्ज

August 31, 2023

बेटे द्वारा किए हमले में घायल पिता की ईलाज दौरान मौत, मामला दर्ज

जालंधर (पंकज): नकोदर की पुरेवाल कॉलोनी में बेटे के हमले में घायल हुए बुजुर्ग पिता की ईलाज दौरान मौत हो गई है। बेटे द्वारा तेजधार हथियार से हमले में घायल हरजीत सिंह को नकोदर से लुधियाना के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया था। जहां उनकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई। जिसके बाद नकोदर पुलिस ने हरजीत के बेटे सतिंदर सिंह उर्फ छिंदा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पिता को तेजधार हथियारों से बुरी तरह से काटने वाला कलयुगी बेटा सतिंदर उर्फ छिंदा हमले के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस ने सतिंदर के खिलाफ हत्या का मामला उसकी माता सुखवलिंदर कौर के बयान पर दर्ज किया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें