विज्ञापन

कुल्लू वन वृत्त में इस वर्ष 1653 हेक्टेयर में होगा पौधारोपण

कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते पीज के शेता फाट में वन विभाग के द्वारा 74वां वृत स्तरीय वन महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव वन,ऊर्जा ,पर्यटनव परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने की। सीपीएस सुंदर ठाकुर ने इस अवसर पर देवदार का पौधा रोपित किया। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर.

कुल्लू के मुख्यालय के साथ लगते पीज के शेता फाट में वन विभाग के द्वारा 74वां वृत स्तरीय वन महोत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव वन,ऊर्जा ,पर्यटनव परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने की।

सीपीएस सुंदर ठाकुर ने इस अवसर पर देवदार का पौधा रोपित किया। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में वन हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये कृतसंकल्प है तथा इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश सरकार ने अनेक योजनाएं आरम्भ की है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर ने वन विस्तार योजना आरम्भ की है। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रदेश वन क्षेत्र में विस्तार कर हरित क्षेत्र को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये सामाजिक सहभागिता अति आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि आज 5 हेक्टेयर क्षेत्र में 5500 देवदार व बान के पौधे लगाए जा रहे है। उन्होंने विभाग व लोगों से भी आग्रह किया कि जो पौध रोपण किया जा रहा है। इस सर्वाइवल रेट बढ़ाने के लिए प्रयास करे। ताकि इन्हें लगाने का फायदा हो सकें।
र।
सीपी एस सुंदर ठाकुर ने कहा कि कुल्लू वन वृत्त के तहत इस वर्ष 1653 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ष 1653 हेक्टेयर क्षेत्र में 11 लाख 76 000 पौधे लगाए जाएंगे। वही, उन्होंने उन्होंने लोगों से जन्मदिन के अवसर पर एक बूटा लगाने का आग्रह किया। ताकि उम्र भर इसकी याद बनी रहे। उन्होंने कहा कि कुल्लू क्षेत्र में पर्यटक को पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं और पीज घाटी को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीज से काइसधार के लिए ब्राइडल पाथ का निर्माण कार्यों पूरे होने के कगार पर है। जिसका सितम्बर माह के मध्य तक लोकार्पण किया जाएगा। इस मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक कार्ट चलाई जाएगी और इस मार्ग को मठासौर तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीज से ढालपुर के लिए पैराग्लाइडिंग आरंभ की गई है। जिससे युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को पैराग्लाइडिंग का निशुल्क प्रशिक्षण देने की भी योजना बनाई जा रही है।

एनएसएस अधिकारी लाल सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में भी एन एस एस के द्वारा पौधों रोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। वहीं बीते साल भी एन एस एस के द्वारा पौधों रोपण किया गया है और उसका संरक्षण भी सही तरीके से किया। जिससे सभी पेड़ पौधे अब अच्छी तरह से फल फूल रहे हैं। इसके अलावा पौधारोपण के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

छात्र मेघ सिंह का कहना है कि आज पर्यावरण संरक्षण पूरे विश्व के लिए चुनौती बना हुआ है। ऐसे में प्रदेश में सरकार के द्वारा जो कार्य किया जा रहे हैं। उसे प्रदेश में हरित क्रांति को बढ़ावा मिलेगा।

Latest News