Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेप का विरोध करने पर लड़की को 16 बार मारा चाकू

September 1, 2023

रेप का विरोध करने पर लड़की को 16 बार मारा चाकू

लखनऊ: यहां पीजीआई कोतवाली क्षेत्र में कथित तौर पर बलात्कार के प्रयास का विरोध करने पर एक लड़की को 16 बार चाकू मारा गया। पुलिस ने बताया कि कोचिंग क्लास से स्कूटी से लौट रही लड़की को एक युवक ने रोका और उसके साथ रेप की कोशिश की। यह घटना गुरुवार की है।

जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी पंकज रावत और उसके दोस्तों ने कथित तौर पर उस पर 16 बार चाकू से वार किया। वहीं मौजूद लोगों ने लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और उसके परिवार को भी सूचित किया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी पंकज रावत पिछले एक साल से पीड़िता को परेशान कर रहा था। लड़की ने इसकी शिकायत पीजीआई थाने में की थी लेकिन उस वक्त पुलिस ने समझौता करा दिया था। उसके पिता की शिकायत पर पीजीआई कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।

इंस्पेक्टर पीजीआई राणा राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस की चार टीमें पंकज और उसके दोस्तों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें