Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

फर्रुखाबाद: रोडवेज बस पलटी, चालक सहित कई यात्री घायल

September 2, 2023

फर्रुखाबाद: रोडवेज बस पलटी, चालक सहित कई यात्री घायल

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में आज बस चालक की लापरवाही से रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर पलटने से, परिचालक सहित कई यात्री घायल हो गये।।यह जानकारी रोडवेज प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि एटा रोडवेज डिपो की बस यू0पी078 एच0 एन0 3604 शुक्रवार तड़के फरुखाबाद बस अड्डे से,एटा के लिए रवाना हुई। इसके बाद यह तेज रफ्तार वाली बस ,जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिरमौर बांगर पुलिया के समीप में ,चालक की लापरवाही से अनियंत्रित होकर, सड़क पर पलट गई और काफी दूर तक रफ्तार में घसीटती गई।

इधर घटना की सूचना मिलते ही फरुखाबाद डिपो रोडवेज एआरएम, आर सी यादव तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के दौरान प्रथम दृष्टा पाया कि वह चालाक अवधेश कुमार के लापरवाही से तेज रफ्तार वाली यह बस पुलिया पर पलट कर दूर तक घिसटती चली गयी, जिसके फलस्वरुप बस चालक मामूली रूप से घायल हो गया। एआरएम ने बताया कि हादसे के बाद सभी यात्रियों को एक दूसरी रोडवेज बस से एटा के लिए भिजवाया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें