Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेजी से काम करना है, केंद्र सरकार पहले भी चुनाव करा सकती है : CM नीतीश कुमार

September 2, 2023

तेजी से काम करना है, केंद्र सरकार पहले भी चुनाव करा सकती है : CM नीतीश कुमार

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि केंद्र सरकार देश में समय से पहले चुनाव करा सकती है इसे देखते हुए विपक्ष के इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (इंडिया) को तेजी से काम करना है। कुमार ने शुक्रवार को मुम्बई में हुयी‘इंडिया’गठबंधन की तीसरी बैठक में शामिल होने के बाद वापस पटना लौटने पर हवाईअड्डे के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि काफी अच्छी बैठक हुई है, सब कुछ तय हो गया है।

बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी लोगों ने अपनी-अपनी बातें रखी। उन्होंने कहा,हमलोगों को तेजी से काम करना है क्योंकि केन्द्र सरकार पहले भी चुनाव करा सकती है। मुख्यमंत्री ने‘वन नेशन, वन इलेक्शन’को लेकर पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि लोकसभा का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है, इसका मतलब है कि जल्द ही चुनाव होगा। उन्होंने कहा, जाति आधारित जनगणना केन्द्र सरकार क्यों नहीं करा रही है। वर्ष 2021 में ही जनगणना होनी थी लेकिन क्यों नहीं हुआ, आप सोच लीजिये। इन सब बातों को पूरी मजबूती से हाउस में रखना चाहिये। कुमार ने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक में आपस में बहुत अच्छी बातचीत हो गयी है, चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सब एकजुट होकर बहुत अच्छे ढंग से काम करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें