Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजस्थान मिशन-2030 के लिए पूर्व सैनिक देंगे अपने सुझाव

September 2, 2023

राजस्थान मिशन-2030 के लिए पूर्व सैनिक देंगे अपने सुझाव

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में विजन दस्तावेज-2030 तैयार करने के लिए आगामी चार सितम्बर को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में बैठक का आयोजन होगा। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर विरेन्द्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आमंत्रित पूर्व सैनिक विकसित राजस्थान के लिए विजन दस्तावेज-2030 के लिए अपने सुझाव देंगे।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल रघुराज सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास एवं प्रदेश वासियों की खुशहाली एवं उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने तथा राजस्थान को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से विकसित राजस्थान हेतु विजन दस्तावेज 2030 तैयार किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने के लिए पूर्व सैनिकों से सुझाव भी काफी महत्वपूर्ण हैं। इसलिए राजस्थान मिशन-2030 के तहत सोमवार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय में पूर्व सैनिकों की परामर्श बैठक का आयोजन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें