Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा: सेवानिवृत्ति के एक दिन बाद राजेश खुल्लर को मुख्यमंत्री का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त किया गया

September 2, 2023

हरियाणा: सेवानिवृत्ति के एक दिन बाद राजेश खुल्लर को मुख्यमंत्री का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त किया गया
 चंडीगढ़:  हरियाणा सरकार ने सेवानिवृत्ति के एक दिन बाद वरिष्ठ नौकरशाह राजेश खुल्लर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त किया।खुल्लर एक अन्य सेवानिवृत नौकरशाह पूर्व मुख्य सचिव डी.एस. ढेसी की जगह लेंगे, जो लगभग तीन साल तक मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव रहे।एक सरकारी आदेश के अनुसार, ढेसी को तत्काल प्रभाव से प्रधान सलाहकार, शहरी विकास नियुक्त किया गया है। उन्हें फरीदाबाद, गुरुग्राम और सोनीपत में महानगर विकास प्राधिकरणों के समग्र अधीक्षण और मार्गदर्शन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
खुल्लर की नियुक्ति भी तत्काल प्रभाव से कर दी गई है। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी, खुल्लर राजस्व, आपदा प्रबंधन और समेकन विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और वित्तीय आयुक्त थे। वह बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हुए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें