Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का 28 से 30 अक्तूबर तक होगा भव्य आयोजन

September 2, 2023

76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का 28 से 30 अक्तूबर तक होगा भव्य आयोजन

चंडीगढ़: चंडीगढ़ जोन के जोनल इंचार्ज ओपी निरंकारी एवं नवनीत पाठक संयोजक ने बताया कि 76वें वार्षिक निरंकारी संत समागम 28 से 30 अक्तूबर को होने जा रहा है। यह आध्यात्मिक संत समागम सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता जी के पावन सानिध्य में भव्यता पूर्ण आयोजित होने जा रहा है। समागम में देश, विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण शामिल होंगे। समागम का विषय सुकुन: अंर्तमन का, जिस पर देश, विदेशों से शामिल हुए गीतकार, वक्तागण अपने भावों को कविताओं, गीतों एवं विचारों के माध्यम से व्यक्त करेंगे।

विभिन्न भाषाओं में दी गई इन प्रस्तुतियों का आनंद सभी श्रोतागण प्राप्त करेंगे। समागम निरंकारी मिशन द्वारा दिए जा रहे सत्य, प्रेम और शांति के दिव्य संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक सशक्त माध्यम है, जो अध्यात्मिक जागरूकता से समूचे संसार में समानता, सौहाद्र्र एवं प्रेम का सुंदर स्वरूप प्रदर्शित कर रहा है। वर्तमान समय में जिसकी नितांत आवश्यकता भी है। आज समूचे विश्व में मिशन की लगभग 3485 शाखाएं है। वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज भ्र्मज्ञान की इस दिव्य रोशनी को विश्व के प्रत्येक कोने में एक नई ऊर्जा के साथ संचारित कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें