Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘POWERGRID’ ने ईएसआईसी मैडीकल कॉलेज व अस्पताल फरीदाबाद से किया समझौता

September 3, 2023

‘POWERGRID’ ने ईएसआईसी मैडीकल कॉलेज व अस्पताल फरीदाबाद से किया समझौता

 

फरीदाबाद: पावरग्रिड उत्तरी क्षेत्र ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत ईएसआईसी मैडीकल कॉलेज व अस्पताल फरीदाबाद के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) उत्तरी क्षेत्र-1 फरीदाबाद ने उन्नत रोबोटिक सर्जरी प्रणाली स्थापित करने की दिशा में वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 01 सितंबर को ईएसआईसी मैडीकल कॉलेज व अस्पताल फरीदाबाद से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 25 करोड़ रु पए है। फरीदाबाद प्रमुख जिलों में से एक है और दिल्ली एनसीआर क्षेत्र से निकटता के कारण, चिकित्सा के क्षेत्र में रोगियों के लिए कम खर्च में उन्नत इलाज की आवश्यकता रहती है।

ईएसआईसी, श्रमिकों के विभिन्न प्रकार के चिकित्सकीय लाभों से संबंधित कल्याणकारी संस्थान है और इस प्रकार उन्नत रोबोटिक सर्जरी प्रणाली के माध्यम से रोगियों को शीघ्र चिकित्सकीय लाभ मिलेगा, जिससे श्रमिकअल्प समयाविध में कार्य पर लौट सकने में सक्षम होंगे।

ये भी पढ़ें : ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी, 95.33% छात्र हुए पास; ये रहा डायरेक्ट लिंक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें