Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Mann ने पटवारियों के 2037 पदों को भरने का किया ऐलान

September 3, 2023

CM Mann ने पटवारियों के 2037 पदों को भरने का किया ऐलान

चंडीगढ़ : राजस्व अफसरों की जिद्द के कारण आम आदमी को किसी भी तरह की परेशानी न होनी यकीनी बनाने के लिए अपनी योजना का खुलासा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पटवारियों के सभी खाली पद भरने का ऐलान किया। इसके अलावा पटवारियों की हाजिरी बायोमैट्रिक द्वारा लगानी यकीनी बनाई जाएगी। यहां शनिवार को जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा, यह लोगों की सरकार है और सरकारी अधिकारियों की किसी हड़ताल के कारण आम आदमी को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में पटवारियों के कुल 3660 पद हैं, जिनमें से 1623 पद भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बड़े लोक हित को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने अब 2037 पद भरने का फैसला किया है और पटवारियों के और पद भी समयबद्ध तरीके से भरे जाएंगे और ज्यादा जानकारी देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन 2037 पदों में से 741 पटवारियों ने पहले ही लाजिमी 18 महीनों की ट्रेनिंग में से 15 महीनों की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। इनको फील्ड में रैगुलर पटवारी के तौर पर ड्यूटी पर लगाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के द्वारा 710 पटवारियों का पहले ही चयन कर लिया गया है परन्तु कई औपचारिक कार्यवाहियों के कारण उनको अभी तक नियुक्ति पत्र नहीं दिए गए। उन्होंने कहा कि इन लाजिमी शर्तों को जल्दी मुकम्मल किया जाएगा और आने वाले दिनों में नव-नियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पटवारियों के 586 पदों की भर्ती के लिए जल्द इश्तिहार देकर पंजाब के नौजवानों को राज्य की सेवा का मौका दिया जाएगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें