Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुइसियाना के हाईस्कूल में फुटबॉल मैच के दौरान गोलीबारी, एक छात्र की मौत

September 3, 2023

लुइसियाना के हाईस्कूल में फुटबॉल मैच के दौरान गोलीबारी, एक छात्र की मौत

लुइसियाना: अमेरिका के लुइसियाना प्रांत के एक हाईस्कूल में फुटबॉल मैच के दौरान हुई गोलीबारी में 16 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। वेस्ट बैटन रूज पैरिश शेरिफ कार्यालय के सज्रेंट लैंडन ग्रोगर ने बताया कि मामले में पुलिस अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है और जांचकर्ता शुक्रवार को हुई इस घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिशों में जुटे हैं।

ग्रोगर के मुताबिक, गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पोर्ट एलन हाईस्कूल के मैदान में एक मेडिकल हेलिकॉप्टर उतारकर दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला का इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर बताई जा रही है।ग्रोगर ने कहा, ‘‘हमें गोलीबारी की वजहों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। यह भी मालूम नहीं चल पाया है कि गोलीबारी किसी को लक्षित करके की गई थी या नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम घटना की जांच के लिए पर्याप्त समय लेना चाहते हैं। हम गोलीबारी की सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें