Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ताइवान के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार टेरी गौ ने दिया फॉक्सकॉन के बोर्ड से इस्तीफा

September 3, 2023

ताइवान के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार टेरी गौ ने दिया फॉक्सकॉन के बोर्ड से इस्तीफा

बींजिग: ताइवन में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार टेरी गौ ने फॉक्सकॉन के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। ‘एप्पल’ को आईफोन की आपूíत करने वाली इस कंपनी की स्थापना उन्होंने लगभग 50 साल पहले की थी। आधिकारिक तौर पर होन हाई प्रीसिजन इंडस्ट्री कंपनी लिमिटेड नाम से पंजीकृत कंपनी ने शनिवार देर रात एक विज्ञत्ति जारी कर कहा कि इसके पूर्व अध्यक्ष टेरी गौ ने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया है।

यह अभी स्पष्ट नहीं है कि गौ के फैसले से फॉक्सकॉन के संचालन पर तत्काल क्या प्रभाव पड़ेगा। यह कंपनी 2023 फॉच्यरून ग्लोबल 500 में 20वें स्थान रही थी और इसे दुनिया की सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक माना जाता है। यूं तो कंपनी का मुख्यालय ताइवान में है, लेकिन विनिर्माण का बड़ा काम चीन में होता है जहां एक बड़ी फैक्टरी में हजारों कर्मचारी आईफोन बनाते हैं। हालांकि, कई बार कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच मतभेद की खबरें भी सामने आती रही हैं। टेरी गौ ने 28 अगस्त को ताइवान के राष्ट्रपति पद के लिए एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें : ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी, 95.33% छात्र हुए पास; ये रहा डायरेक्ट लिंक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें