Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

जसप्रीत बुमराह बने पिता, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी जानकारी

September 4, 2023

जसप्रीत बुमराह बने पिता, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर दी जानकारी

नई दिल्लीः भारतीय टीम के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिता बन चुके हैं। दरअसल उनकी पत्नी संजना गणेशन ने एक बेटे को जन्म दिया है। स्टार कपल ने अपने बेटे का नाम अंगद जसप्रीत बुमराह रखा है। बुमराह फिलहाल मुंबई में हैं और नेपाल के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद श्रीलंका से वापस भारत आ गए थे। अब वह एशिया कप में सुपर चार के मुकाबलों के लिए वापस श्रीलंका जाएंगे। इसकी जानकारी स्टार गेंदबाज ने खुद सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत पोस्ट डालकर दी है।

वहीं जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने बेटे अंगद के जन्म की घोषणा की। उन्होंने लिखा कि “हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक भरा हुआ है! आज सुबह हमने अपने छोटे बेटे, अंगद, जसप्रित बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं और हमारे जीवन का यह नया अध्याय अपने साथ जो कुछ भी लेकर आया है उसका इंतजार नहीं कर सकते।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें