Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

AAP के सरपंच को नशा बेचने वालों को रोकना पड़ा महंगा, नशा तस्करों ने घर में की तोड़फोड़

September 4, 2023

AAP के सरपंच को नशा बेचने वालों को रोकना पड़ा महंगा, नशा तस्करों ने घर में की तोड़फोड़

अमृतसर : पंजाब में ऐसे कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिनमें नशा बेचने वाले साफ नजर आ रहे हैं। अगर कोई इन्हें नशा करने से रोकता है तो वह उनपर पलटवार कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अमृतसर के मजीठा से सामने आया है, जहां कुछ लोगों ने पार्टी के सरपंच पर इसलिए हमला कर दिया क्योंकि उन्होंने गांव में नशा बेचने से रोका था। नशा तस्करों के हौंसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने देर रात सरपंच के घर में घुसकर महिलाओं के कपड़े फाड़ दिए और करीब आधा दर्जन गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

जानकारी देते हुए सरपंच ने बताया कि एक साल पहले उन्होंने इन तस्करों को अपने गांव में नशा न बेचने के लिए रोका था। उस वक्त भी उन लोगों ने उस पर जानलेवा हमला किया था लेकिन रात को जब उसका बेटा घर लौट रहा था तो उसने उसके बेटे पर हमला कर दिया। जिसके बाद उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ और बाहर से युवकों को बुलाकर घर में दोबारा तोड़फोड़ की। सरपंच ने सीएम मान से इन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की ताकि उनका निर्वाचन क्षेत्र और उनका गांव नशा मुक्त हो सके।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और उन्होंने खुद स्वीकार किया कि नशा तस्करों ने लोगों के घर में घुसकर उनके घर में तोड़फोड़ की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुरानी दुश्मनी चल रही है और इसी कारण उनमें मारपीट हुई है और हम दोनों पक्षों का पक्ष जानकार उचित करवाई करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें