Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

लातविया ने एफआईबीए विश्व कप क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

September 4, 2023

लातविया ने एफआईबीए विश्व कप क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

 

जकार्ता: ब्राजील पर ग्रुप चरण में 104-84 की शानदार जीत के बाद लातविया ने इतिहास में पहली बार एफआईबीए विश्व कप क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट में डेब्यू करने वाली टीम ने अपने ग्रुप चरण की यात्रा दमदार अंदाज में खत्म की जिसमें पदक के दावेदार फ्रांस और गत चैंपियन स्पेन पर जीत भी शामिल है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, कनाडा पर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भी ब्राजील रविवार को मिली हार के बाद आगे बढ़ने में नाकाम रहा।

आंद्रेज ग्राजलिस के नेतृत्व में जिन्होंने 15 में से 11 शॉट लगाकर गेम में सर्वाधिक 24 अंक बनाए, लातविया के पांच खिलाड़ी दोहरे अंक में थे। ब्राजील के ब्रूनो काबोक्लो ने 20 अंक जुटाए और सात रिबाउंड हासिल किए।लातविया ने स्थिति का फायदा उठाया और रक्षा में दबाव डालना जारी रखा, जिससे उनके विरोधियों के टर्नओवर से 18 अंक प्राप्त हुए।

उन्होंने हाफटाइम के बाद ब्राजीलियाई खिलाड़ियों पर हमला बोल दिया और तीसरे क्वार्टर में 36-21 से आगे होकर गेम को ख़त्म कर दिया। लातविया के मुख्य कोच लुका बैंची ने कहा, ‘जकार्ता में हमने जो यादें बनाई, वे अद्भुत हैं और हमेशा रहेंगी।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनके प्रशंसकों ने उनका सथा दिया और स्थानीय लोगों ने उनकी टीम का स्वागत किया, वह वास्तव में प्रभावशाली था।‘ ग्रुप (एल) में दूसरे स्थान पर रहने के लिए तैयार, लातविया बुधवार को ग्रुप (के) के विजेता जर्मनी से खेलेगा। जिसने रविवार को स्लोवेनिया को 100-71 से हराया था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें