Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी तेजी

September 5, 2023

शेयर बाजार में दूसरे दिन भी तेजी

मुंबई: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में और बढ़ोतरी नहीं करने की उम्मीद से विश्व बाजार में आई तेजी और स्थानीय स्तर पर आर्थिक विकास के मजबूत आंकड़ों की बदौलत हुई चौतरफा लिवाली से शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन भी तेजी जारी रही।

बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 240.98 अंक की छलांग लगाकर 65628.14 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 93.50 अंक उछलकर 19528.80 अंक पर पहुंच गया। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों में भी जमकर लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.96 प्रतिशत की तेजी लेकर 31,736.06 अंक और स्मॉलकैप 0.84 प्रतिशत चढ़कर 37,734.14 अंक पर रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 3941 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2303 में तेजी जबकि 1441 में गिरावट रही वहीं 197 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 32 कंपनियां हरे जबकि शेष 19 लाल निशान पर रही।

ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें